July 29, 2026
29 july 11
  • स्कॉटलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड की बॉक्सर को हराया, दोनों सेमीफाइनल में पहुंची

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  भिवानी की 2 बॉक्सर बेटियों में कॉमनवेल्थ गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की गई। भिवानी के गांव बड़ेसरा की बेटी प्रीति पंवार 54 किलोग्राम भारवर्ग में भाग ले रही है। वहीं प्रीति पंवार भारतीय सेना में नायब सूबेदार है। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।

उन्होंने नॉर्दन आयरलैंड की निकोल क्लाइड को 5-0 से हराकर भारत के लिए बॉक्सिंग में पदक पक्का किया है। सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत जाम्बिया की कैथरीन म्वापे से होगी।

वहीं गांव धनाना की बेटी प्रिया घनघस 60 किलोग्राम भारवर्ग में शामिल हो रही है। बेहतर बॉक्सिंग का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्कॉटलैंड की नियाम मिचेल को 4-1 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाकर मेडल पक्का कर लिया है। प्रिया घनघस भारतीय रेलवे की मुक्केबाज हैं।

3-3 घंटे करती है प्रेक्टिस

प्रिया घनघस का कहना है कि उसने करीब 10 साल हो गए बॉक्सिंग खेलते हुए। 2016 में बॉक्सिंग शुरू की थी। पहले दादरी प्रेक्टिस करती थी, 2022 में यहां प्रैक्टिस करने लगी। उसे कुश्ती खेल बहुत पसंद था, लेकिन भिवानी में कुश्ती की एकेडमी नहीं थी। वहीं 2008 में विजेंद्र ओलिंपिक में मेडल लेकर आए थे, उन्हें देखकर बॉक्सिंग में जाने का मन बनाया।

कोरोना काल में की थी 10वीं

खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छी हैं। 10वीं कोरोना काल में हुई, 12वीं में उन्हें 83 प्रतिशत अंक आए थे। वे 3 घंटे सुबह व 3 घंटे शाम को प्रेक्टिस करती हैं। प्रिया का भाई भी बॉक्सिंग करता है। प्रिया के पिता महेंद्र घणघस का कहना था कि प्रिया बचपन में चंचल (शरारती) थी, इसलिए बॉक्सिंग करवाना शुरू कर दिया।