July 29, 2026
29 july 1
  •  मूसलाधार बारिश के आसार, 5°C तक गिरा तापमान

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज हरियाणा के 14 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। बाकि स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार को हुई प्रदेश में बारिश के कारण 8 डिग्री तक दिन का तापमान गिर गया।

करनाल और कैथल में दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा रहा। यहां दिन का तापमान 27.2 डिग्री, तो वहीं रात का पारा 26.5 डिग्री रहा। इसी तरह कैथल में दिन का तापमान 27.7 डिग्री और रात का पारा 27 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 4.9°C की गिरावट आई है।

बारिश के कारण प्रदेश में हुईं घटनाएं..

ट्यूबवेल से पानी में उतरा करंट, दो कुत्तों-एक बछड़े की मौत

इसके अलावा फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में मॉडर्न तक्षशिला स्कूल के पास भरे पानी में ट्यूबवेल से करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से दो कुत्ते ओर एक बछड़े की मौत हो गई। पता चलने पर लोगों ने बिजलीघर कॉल कर सप्लाई बंद कराई।

पानी में बंद हुई कार, धक्का देकर निकाली

फरीदाबाद के डबुआ इलाके में पार्क के पास जलभराव हो गया। इसमें कार बंद हो गई। इसके बाद धक्का देकर कार को पानी से बाहर निकाला। इसके अलावा कई अन्य वाहन चालकों भी परेशानी हुई। वहीं, ओल्ड नगर निगम जोन के सामने रोड पर पानी भर गया। एक युवक इस जलभराव के बीच ही बैठ गया। काफी देर तक युवक ऐसे ही बैठा रहा।

बारिश से दिन का तापमान 5 डिग्री तक गिरा 

लगातार बादल और बारिश के कारण हरियाणा के अधिकतम तापमान में औसतन 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य का सबसे अधिक तापमान सिरसा में 38.0°C रहा। इसके बाद हिसार में 36.8°C, सिरसा में 36.4°C, नारनौल और भिवानी में 35.0°C तथा फतेहाबाद में 34.0°C दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

रात का तापमान सामान्य के आसपास 

राज्य के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य के आसपास रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल, गुरुग्राम और करनाल में 26.0°C रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 28.8°C, रोहतक में 28.4°C, भिवानी में 27.5°C, फतेहाबाद में 28.1°C और सिरसा में 29.2°C तापमान दर्ज किया गया। बादल और नमी के कारण रात में उमस बनी रही।