July 25, 2026
25 july 2
  •  सिंगर्स ने समर्थन जताया, अजय हुड्डा बोले- मैं भी दूध का धुला नहीं

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में खाप पंचायतों ने अब हुक्के पर बैन लगा दिया है। रोहतक के महम चौबीसी चबूतरे पर चल रही पंचायत में किसी भी सभा में हुक्का लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और गन कल्चर पर भी रोक लगाने का प्रस्ताव रखा।

पंचायत की शुरुआत 8 साल की बच्ची अवनि ने की। कहा- समाज से इस गंद कल्चर को हटाना ही होगा। पंचायत में उत्तर भारत की कई खापों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा ने पंचायत में जाट आंदोलन मामले में भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा के पिता का परिचय कराया। इस दौरान वे भरी पंचायत में हाथ जोड़े खड़े रहे।

पंचायत में देव सिंह देवा, रमकेश जीवनपुरिया समेत कई कलाकार पहुंचे हैं। दोपहर करीब एक बजे सपना चौधरी के पति वीर साहू भी पंचायत में पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने प्रांगण में कुछ बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पंचायत में उठाए मुद्दों पर कलाकारों ने भी समर्थन किया।

बता दें कि सपना चौधरी को जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर गालियां दी थीं। सपना चौधरी, प्रिया रेवाड़ी को अश्लील कंटेंट फैलाने वालों की मुखिया कहा था। चौबीसी खाप प्रधान सुभाष गोयत के अनुसार, हुड्डा की मुहिम पर ही खाप पंचायत हुई।

 

अश्लील कल्चर क्या बोले हरियाणवी सिंगर्स…

मेरे छोटे भाई धर्मेंद्र हुड्डा ने गजब की मुहिम चलाई है। पंचायत में इनके पिताजी भी आए हैं। इनके बेटे ने विदेश में बैठकर हरियाणा में सट्टा खत्म किया, अब गंद कल्चर को खत्म करने जा रहा है। हम मनोरंजन गलत चीजों में ज्यादा देखते हैं। मैं भी ये नहीं कहूंगा कि मैं दूध का धुला हूं। जब इंडस्ट्री में आए तो गलतियां हुई होगी, लेकिन गलतियों को सुधारना होगा।

…अजय हुड्डा, सिंगर और लिरिसिस्ट

धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम का समर्थन करने आया हूं। गंदा कल्चर फैलाने के लिए केवल कलाकार या डांसर ही जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए पब्लिक भी जिम्मेदार हैं। स्टेज पर जो अश्लील डांस के प्रोग्राम होते हैं, उनमें कमेटी कलाकार को बुलाएगी ही नहीं तो अश्लीलता भी नहीं फैलेगी। जब कलाकारों में सुधार आ जाएगा तो कमेटी में भी सुधार आना चाहिए। मां-बाप को बच्चों के इंस्टाग्रा हैंडल चैक करने चाहिए।

पंचायत में क्या निर्णय हुआ, चौबीसी खाप प्रधान ने बताया…

  1. ‘गन और गंदा कल्चर’ के खिलाफ पंचायत: पंचायत की अध्यक्षता महम चौबीसी खाप के प्रधान सुभाष गोयत ने की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम के बाद महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर उत्तर भारत की महापंचायत बुलाई गई।
  2. तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था: सुभाष गोयत ने बताया कि इस पंचायत में उत्तर भारत की कई खाप पंचायतें शामिल हुई। पंचायत में सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक और नशा खत्म करने की अपील की गई। सभी सिंगर्स और खापों ने इसका समर्थन किया।
  3. समय के साथ हटाएंगे हुक्का: सुभाष गोयत ने बताया कि नशे से बहुत बच्चों की मौत हुई है। पंचायत में निर्णय लिया गया है कि नियमों को तोड़ने वालों पर सामाजिक रूप से कार्रवाई करेंगे। हरियाणा के मुख्य-मुख्य कलाकार यहां आए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से कोई अश्लील कंटेंट रिलीज नहीं करेंगे। समय के साथ हुक्का हटाने का भी प्रयास करेंगे।