July 22, 2026
22 july 7
  • हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग का कॉलेजों को निर्देश, 30 जुलाई तक रिकॉर्ड सत्यापित करवाएं

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल कैडर की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी कर्मचारियों के HRMS (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) डेटा और संबंधित दस्तावेजों को अपडेट व सत्यापित करने के निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक उच्च शिक्षा (DGHE) कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी जिला उच्च शिक्षा अधिकारियों (DHEO), सरकारी कॉलेजों, पुस्तकालयों और एनसीसी इकाइयों के प्राचार्यों, डीडीओ और चेकर को 30 जुलाई 2026 तक यह कार्य पूरा करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2026 के तहत प्रस्तावित ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव से पहले कर्मचारियों का रिकॉर्ड पूरी तरह सही, अद्यतन और सत्यापित होना जरूरी है, ताकि स्थानांतरण प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरी की जा सके।

गलत अपडेट पर चेकर होंगे जिम्मेदार

विभाग ने आदेश में कहा है कि HRMS में स्वीकृत प्रत्येक संशोधन की जिम्मेदारी संबंधित चेकर की होगी। यदि बिना उचित सत्यापन के गलत, फर्जी या नियमों के विपरीत कोई अपडेट किया जाता है तो संबंधित चेकर के खिलाफ सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

30 जुलाई तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि HRMS अपडेट, रिकॉर्ड सुधार और आपत्तियों के निपटारे का पूरा कार्य 30 जुलाई 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए। विभाग ने इसे अत्यंत जरूरी (टॉप प्रायोरिटी) कार्य घोषित किया है, ताकि ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव निर्धारित समय पर शुरू की जा सके।