July 21, 2026
20 july 14
  •  जांच में लापरवाही, सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : भिवानी शहर के स्थानीय पंचायत भवन में सोमवार को जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की चलती मासिक बैठक में बिजली अचानक चली गई। वहीं मोबाइल फोन की रोशनी में परिवाद सुने गए। हालांकि जल्दी ही लाइट वापस आ गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने की। बैठक में रखे जाने वाले परिवादों पर सुनवाई की गई। इस दौरान परिवादों के समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

बैठक में मंत्री ने डाक विभाग से सम्बंधित एक मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड किया। वहीं जांच के लिए इकनॉमिक सेल को एफआईआर दर्ज करने व जांच करने के आदेश दिए।

बैठक में 13 परिवाद रखे जाएंगे

नगराधीश अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 परिवाद रखे जाएंगे। जिनमें तीन परिवाद पुराने और 10 परिवाद नए हैं। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक को लेकर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।