July 19, 2026
18 july 2
  • लगातार कट लग रहे,बारिश के लिए 2 दिन और इंतजार

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में मानसूनी सीजन में बिजली का मांग के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। विद्युत PRAVAH पोर्टल पर जारी आंकड़ों के अुसार, 17 जुलाई को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 14,429 मेगावाट तक पहुंच गई।

मानसूनी सीजन में प्रदेस में अभी तक इतनी बिजली की मांग नहीं हुई। इससे एक दिन पहले (16 जुलाई) बिजली की मांग 14,255 मेगावाट थी, जिसमें महज 24 घंटे के भीतर 174 मेगावाट का बड़ा उछाल आया है।

बिजली की बढ़ती मांग के कारण हरियाणा में बिजली केंद्रों पर भी दबाव बढ़ गया है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी प्रदेश में 13,691 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है।

डिमांड पूरी न होने पर बिजली निगम लगातार विद्युत आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इसीलिए पिछले 3-4 दिन से लगातार कट लग रहे हैं। उधर, बारिश के लिए अभी 2 दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई से मानसून के एक बार फिर एक्टिव होने की उम्मीद जताई है। प्रदेश में पिछले पांच दिन से बारिश नहीं हुई है।

पावर एक्सचेंज से ली गई 1,479 मेगावाट बिजली

हरियाणा में गहराते बिजली संकट और ब्लैकआउट की स्थिति से निपटने के लिए सरकार को बाहरी स्रोतों का सहारा लेना पड़ा। राज्य ने पावर एक्सचेंज से करीब 1,479 मेगावाटअतिरिक्त बिजली खरीदी है।

इसके साथ ही आज मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आज 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल रात से बदलेगा मौसम, 21 तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई तक मौसम आमतौर पर साफ रहेगा, केवल छिटपुट एक दो स्थानों पर ही देखने को मिलेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि 19 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। 20 और 21 जुलाई को मानसून फिर से सक्रिय होगा। इन दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बाजरा और ग्वार बुवाई रोकने की एडवाइजरी

मौसम में आ रहे बदलाव और उमस को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों से कहा है कि वह धान की रोपाई जारी रख सकते हैं, लेकिन बाजरा और ग्वार की बुवाई को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दें।

जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, वहां कपास के खेतों में पानी जमा न होने दें। जलभराव से जड़ों को नुकसान हो सकता है, इसलिए ड्रेनेज की व्यवस्था दुरुस्त रखें। अत्यधिक उमस के कारण पशुओं और मुर्गियों में बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। पशुशाला और पोल्ट्री शेड को हवादार रखें। मक्खियों और कीड़ों से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।

अधिकतम औसत तापमान 3.7 डिग्री बढ़ा

हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा हो गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक रहा। पूरे प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रोहतक रहा, जहां पारा 40.6°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.1°C ज्यादा है।

रात में भी उमस बढ़ी, पारा 1.8 डिग्री बढ़ा

अब रातें भी गर्म और उमस भरी हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8°C रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 25.0°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6°C कम है।