- मेंटेनेंस कार्य के चलते लिया फैसला; रेवाड़ी-हिसार समेत 2 ट्रेनें भी रद्द
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : सुगम रेल संचालन के लिए रोहतक-भिवानी खंड पर स्थित समपार (फाटक) संख्या LC 26 (खारडी मोड़- सैपल गांव) पर अनुरक्षण कार्य होगा, इसलिए 22 अक्टूबर तक यह बन्द रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक के अनुसार रोहतक-भिवानी रेल खंड पर स्थित समपार (फाटक) सं. LC 26 (खारडी मोड़ से सैपल गांव को जोड़ने वाला) पर अनुरक्षण कार्य होने के कारण यह फाटक 22 अक्टूबर तक रात्रि 10 बजे तक बन्द रहेगा। आमजन से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए समपार (फाटक) संख्या 21C, 23C, 27C सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।
दो ट्रेनें रद्द
उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित दो रेल सेवाएं परिचालनिकी कारणों से रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 54315, रेवाड़ी से हिसार जाने वाली रेल सेवा 18 अक्टूबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54310, हिसार से दिल्ली जाने वाली रेल सेवा 19 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। ताकि वे अपनी यात्रा पूरी कर पाएं।