July 11, 2026
11 july 17
  • पंचायत मंत्री ने की UHBVN के प्रबंध निदेशक से मुलाकात

हरियाणा ब्रेेकिंग न्यूज :  पानीपत जिले में इसराना और मतलौडा के निवासियों को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के व्यक्तिगत प्रयासों के बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने यह निर्णय लिया है।

मंत्री पंवार ने शुक्रवार को UHBVN के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के साथ बैठक की। इस बैठक में मतलौडा और इसराना को तत्काल प्रभाव से ग्रामीण फीडर से हटाकर शहरी फीडर से जोड़ने के निर्देश दिए गए। प्रबंध निदेशक ने इन निर्देशों को अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी अभियंता को जारी कर दिया है।

दोनों पुरानी फीडर की इमारत हुई जर्जर

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि दोनों फीडरों की पुरानी इमारतें जर्जर हो चुकी हैं। उन्होंने UHBVN के प्रबंध निदेशक को इस स्थिति से अवगत कराया। प्रबंध निदेशक ने कार्यकारी अभियंता को जल्द ही अनुमान तैयार कर टेंडर जारी करने और नई इमारतें बनाने के निर्देश दिए हैं।

क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। पहले दोनों फीडरों को शहरी फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन बाद में उन्हें ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ दिया गया था, जिससे बिजली की समस्या बढ़ गई थी। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब यह समस्या दूर हो गई है।

मंत्री पंवार ने इसराना क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।