July 11, 2026
11 july 18

हरियाणा ब्रेेकिंग न्यूज :
गांव अभिमन्युपुर अमीन की बेटी महक ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन से अंडर-18 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर देश, हरियाणा और अपने गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 10 जुलाई 2026 तक शांगलुओ (चीन) में आयोजित हुई, जिसमें महक ने भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता से लौटने पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर महक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिजनों, ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और सम्मानित कर उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि महक की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि महक भविष्य में भी देश के लिए इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाएगी।

महक की इस उपलब्धि से पूरे अभिमन्युपुर अमीन गांव, कुरुक्षेत्र, हरियाणा और देश में खुशी का माहौल है।