July 7, 2026
7 july 9
  •  नाबालिग नहीं चला पाएंगे, नाम-पते समेत आधार नंबर भी दर्ज

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  कैथल शहर में अब सभी ई रिक्शा और ऑटो ड्राइवरों के आई कार्ड बनाए जाएंगे। शहर में ऑटो व रिक्शा में होने वाली चोरी और छीनाझपटी जैसी वारदातों को रोकने के लिए ऑटो यूनियन और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर यह निर्णय लिया है। आई कार्ड बनने का एक और लाभ ये भी रहेगा कि ये कार्ड नाबालिग लड़कों के नहीं बनेंगे, जिससे दुर्घटनाओं में भी कमी होगी। यूनियन की ओर से ड्राइवरों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिन ऑटो और ई रिक्शा ड्राइवरों के कार्ड बनाए जाएंगे, उन कार्डों में सभी का पूरा नाम पता होने के साथ साथ आधार नंबर तक लिखा जाएगा। अगर किसी ऑटो या रिक्शा में कोई वारदात होती है, तो पुलिस तुरंत ड्राइवर को पकड़ लेगी और उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अगर बिना कार्ड के कोई ड्राइवर वाहन चलाते पाया, तो उसका चालान किया जाएगा। उसे इंपाउंड भी किया जा सकता है।

चार हजार से ज्यादा ऑटो व रिक्शा