- 3 जिलों में सेंटर नहीं
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के 19 जिलों में आज (4 जुलाई) को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET ) का आयोजन हो रहा है। आज लेवल-3 पीजीटी, जबकि रविवार को लेवल-1 व लेवल-2 का एग्जाम होगा। एग्जाम शाम तीन बजे से शुरू होगा, जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।
अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सेंटर पर दोपहर साढ़े 12 से एंट्री का वक्त तय किया गया है। दोपहर 12 बजे से ही अभ्यर्थियों का सेंटर्स पर पहुंचना शुरू हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को ही बोर्ड मुख्यालय से क्वेश्चन पेपर डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर भिजवा दिए थे।
खास बात यह है कि पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में एग्जाम सेंटर नहीं बनाया गया है, इन जिलों में सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) का एग्जाम होगा। पंचकूला के अभ्यर्थियों का सेंटर अंबाला, करनाल का पानीपत और कुरुक्षेत्र के अभ्यर्थियों का एग्जाम यमुनानगर में लगाया गया है।
2.33 लाख अभ्यर्थी में 1.66 लाख फीमेल अभ्यर्थी
HTET के लिए 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें से 1 लाख 66 हजार 137 फीमेल कैंडिडेट और 67 हजार 157 मेल कैंडिडेट हैं। इनमें से लेवल-1 (PRT) परीक्षा में 41 हजार 62 अभ्यार्थी, लेवल-2 (TGT) की परीक्षा में 1 लाख 19 हजार 141 अभ्यार्थी और लेवल-3 (PGT) की परीक्षा में 73 हजार 91 अभ्यार्थी रजिस्टर्ड हैं।
लेवल-3 की परीक्षा आज दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी। वहीं लेवल-2 की परीक्षा रविववार सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी। इसके अलावा लेवल-1 की परीक्षा भी कल दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम को लेकर 128 उड़नदस्ते (फ्लाइंग) गठित किए हैं।
परीक्षा केंद्रों के धारा 163 लागू
भिवानी जिला मजिस्ट्रेट साहिल गुप्ता ने एग्जाम को देखते हुए सेंटर के आसपास धारा 163 लागू कर दी है। सेंटरों के 200 मीटर दायरे में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, डंडा लाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही एग्जाम सेंटरों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट, प्रिंटिंग, फैक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक संबंधी दुकानें भी बंद रहेंगी।