April 23, 2026
23 april 5
  • UG एडमिशन के लिए निशुल्क भरेंगे फार्म, मई के पहले सप्ताह से होंगे शुरू

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा भर के कॉलेजों में स्नातक (UG) प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कंप्यूटर सेल स्थापित किए जाएंगे। जहां पर विद्यार्थी नि:शुल्क एडमिशन फार्म भरवा सकेंगे। ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इसको लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर के सभी गवर्नमेंट, गवर्नमेंट एडिड कॉलेज के प्रिंसिल को निर्देश दिए हैं। जिसमें स्नातक (यूजी) प्रथम वर्ष के ऑनलाइन दाखिले के संबंधित तैयारियों के लिए कहा गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया मई 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली है।

ऑनलाइन प्रवेश के लिए कंप्यूटर सेल की स्थापना अनिवार्य

हरियाणा के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों को अपने-अपने संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा के लिए एक कंप्यूटर सेल की स्थापना अनिवार्य रूप से करें। कंप्यूटर विभाग द्वारा कंप्यूटर सेल की स्थापना बिना किसी देरी के तत्काल की जाए। यह संबंधित प्रधानाचार्य के सीधे पर्यवेक्षण में सख्ती से कार्य करेगा। इसके अलावा, कंप्यूटर सेल के लिए यह अनिवार्य है कि वह छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश/पंजीकरण फॉर्म भरने में नि:शुल्क पूर्ण सहायता प्रदान करे। इस संबंध में किसी भी प्रकार की चूक, लापरवाही या अनुपालन ना करने को गंभीरता से लिया जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

बच्चों के फ्री भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म

राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल त्रिलोक चंद ने बताया कि बच्चों की सुविधा के लिए कंप्यूटर सेल स्थापित करने की निर्देश मिले हैं। ताकि एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की विद्यार्थियों को परेशानी ना हो और वह ऑनलाइन आवेदन में गलती ना करें। इसके लिए कंप्यूटर सेल मदद करेगा, वहीं कंप्यूटर सेल में बच्चों के आवेदन फ्री भरवाएं जाएंगे।