- मां स्कूल प्रिंसिपल, पिता भाजपा नेता, CM ने फोन कर बधाई दी
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। पंचकूला के रहने वाले एकांश ढुल ने तीसरी रैंक हासिल की है। एकांश ढुल परिवार के साथ सेक्टर 12A में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी मां निर्मला स्कूल प्रिंसिपल हैं। पिता कृष्ण ढुल भाजपा नेता हैं। एकांश ने साल 2024 में UPSC में 342वां और साल 2025 में 295वां रैंक हासिल की थी।
रिजल्ट के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश के पिता कृष्ण ढूल को फोन कर बेटे की तीसरी रैंक आने की बधाई दी। सीएम ने कहा कि एकांश ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
एकांश ढूल ने 10वीं क्लास चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित भवन स्कूल से की
एकांश ढूल ने 10वीं क्लास चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित भवन स्कूल से की। इसके बाद 12वीं उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर -26 स्थित संत कबीर स्कूल से की। ग्रेजुएशन के लिए वह दिल्ली चले गए। उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की।
आत्म-अध्ययन और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी हैं
इसके बाद एकांश ने दिल्ली से ही UPSC की कोचिंग ली। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि आत्म-अध्ययन और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी हैं। पहली बार की सफलता से बहुत कुछ सीखा, लेकिन संतोष नहीं मिला। इसलिए खुद से वादा किया कि अगली बार और बेहतर करूंगा, और वही हुआ।