February 17, 2026
vinod sharma

मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने अंबाला में हर घर रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता है और यह तभी संभव हो पाएगा, जब अंबाला में आईएमटी स्थापित होगा तो यह सपना भी सच हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि विनोद शर्मा ने वर्ष 2009 में अंबाला में आईएमटी स्थापित करवा दिया गया था, लेकिन कुछ कांग्रेसी नेताओं ने आईएमटी का विरोध किया। जिसके कारण युवाओं से रोजगार का अधिकार छीन लिया गया।

मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि यदि अंबाला में भी आईएमटी उस समय लगी होती तो निश्चिततौर पर अभी तक 20 हजार युवाओं को रोजगार मिल चुका होता। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि आईएमटी स्थापित होने के बाद युवाओं रोजगार मिलेगा, वहीं व्यापार भी बढ़ जाएगा।

विनोद शर्मा के लिए अंबाला उनका परिवार है: शक्तिरानी शर्मा
मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि अंबाला को विनोद शर्मा ने हमेशा अपना परिवार माना है और जब भी कोई आपदा आई तो हमेशा परिवार के मुखिया होने का दायित्व निभा है।

वहीं इस दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि सांसद कार्तिक शर्मा खिलाड़ियों में आगे जाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और निश्चिततौर पर उनकी इच्छा है कि अंबाला से भी खिलाड़ी निकले और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर विनय बक्शी, मदन लाल, नरेश कुमार सोनू, अजय कुमार, अजय, हरदेव , रमेश कुमार, मिंका, रमेश बक्शी , हर्षित बक्शी ,रविंदर सोडा , मनीष वर्मा,सूरज शर्मा , अविनाश शर्मा, ज्योति, सुखचैन सिंह सुखी, टोनी सुल्लर, तेजपाल मंगा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *