January 13, 2026
dhankar op

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि यह सर्व विदित है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है| देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और विदेशों में भी भारत के नाम का डंका बज रहा है।

धनखड़ आज मंडी मार्ग पर स्थित श्री कृष्ण धर्मशाला के प्रांगण में आयोजित बरवाला विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जो विकास से अछूता हो।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ—सबका विकास के नारे को अपनाते हुए साबित कर दिया है कि यदि व्यक्ति की नीति व नीयत ठीक हो तो देश का समान विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में आज सड़कों का जाल बिछा हुआ है और यह कार्य जारी है। सड़कें बनने की वजह से घंटों का सफर मिनटों में ही होने लगा है।

माताएं, बहने घर में चूल्हा जलाती थी, धुएं से उनकी आंखें खराब हो जाती थी। मोदी की नीतियों की वजह से आज हर घर में गैस सिलेंडर पहुचां है, यह छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

सरकार ने नौ वर्ष के शासनकाल में बहुत काम किए हैं और जो बाकी बचे हैं, वे भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भी हमारा सम्मान बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *