October 22, 2024
heavy rain in odisha

हरियाणा में आज से 4 दिन मानसून मेहरबान रहने वाला है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा में 9 जुलाई को मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तरी हिस्से में प्रवेश करेगा, इस कारण से यहां के कुछ जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की वॉर्निंग मौसम विभाग ने जारी की है।

करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश और अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में मध्यम बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में जुलाई में मानसून का असर कुछ खास नहीं दिखाई दिया। आंकड़ों के मुताबिक 1 जुलाई से 5 जुलाई तक 63.4% कम बारिश हुई है।

हरियाणा एग्री कल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज से मानसून अधिकांश जिलों में एक्टिव रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *