April 25, 2024

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार का धन्यवाद करना चाहिए जिनकी बदौलत वह कश्मीर के लाल चौक पर निर्विघ्न तिरंगा फहरा सके।

गृह मंत्री अनिल विज ने टविट करते हुए कहा कि “राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार का कश्मीर से धारा 370 हटाने का धन्यवाद करना चाहिए जिसकी बदौलत निर्विघ्न वह आज लाल चौक पर तिरंगा फहरा सके”।

वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री विज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को भाजपा का तहेदिल से धन्यवाद करना चाहिए, जिनकी सरकार ने धारा 370 हटाई। उसी की बदौलत राहुल गांधी कश्मीर तक पहुंचकर तिरंगा फहरा पाए है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बदौलत ही राहुल गांधी वहां तक पहुंच पाए है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी पड़ाव जम्मू कश्मीर था जहां पर पहुंच कर राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया है। राहुल गांधी द्वारा निर्विघ्न तिरंगा फहराने को लकेर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने टवीट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *