April 20, 2024

निदेशक भर्ती अम्बाला कैंट बी.एस. बिष्ट, सेना मेडल ने बताया कि भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अम्बाला कैंट द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल अम्बाला कैंट में 15 जनवरी 2023 को आयोजित अग्रिवीर जनरल डयूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन उम्मीदवारों की कॉमन एंट्रेस परीक्षा का परिणाम ज्वाएन इंडियन आर्मी वैबसाईट  www.joinindianarmy.nic.in  पर प्रकाशित किया गया है।

जिन उम्मीदवारों का परिणाम उपरोक्त परिणाम में प्रकाशित हुआ है वे आगे के दस्तावेज के लिए निम्र तारीखों पर भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अम्बाला कैंट में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करें:-
अग्रिवीर जनरल डयूटी जिनका रोल नम्बर 140014 से 140683 तक वे 1 फरवरी 2023 को रिर्पोट करें।

अग्रिवीर जनरल डयूटी जिनका रोल नम्बर 140689 से 141424 तक वे 2 फरवरी 2023 को रिर्पोट करें। अग्रिवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन के सभी उम्मीदवार 3 फरवरी 2023 को रिर्पोट करें। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड के साथ-साथ 10वीं और 12वीं की मूल प्रति (Mark Sheet) और दो फोटोकापी अवश्य लाएं।

परिणाम देखने का तरीका:  www.joinindianarmy.nic.in – Final result-Result CEE 15 JAN 2023- ARO : RO (HQ) Ambala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *