May 6, 2024

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना की खटीक बस्ती में महिला की उसके पति ने तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। पति उसके चरित्र पर शक करता था।

सास घर से बाहर गई तो वारदात को अंजाम दिया। सास घर लौटी तो पुत्र वधू लहूलुहान हालात में पड़ी मिली। परिजन और पड़ोसी उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल लेकर गए।

वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

खटीक बस्ती के महिला शिक्षा ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का आशकरण उर्फ बिट्टू लगभग पांच साल पहले कुंडली में एक फैक्ट्री में काम करता था। वहां पर उसने उत्तरप्रदेश में फैजाबाद की रुकिया उर्फ पूजा से प्रेम विवाह किया था।

पूजा भी फैक्ट्री में काम करती थी। उनका 2 वर्ष का बेटा कार्तिक है। दोनों लगभग एक सप्ताह पहले गोहाना में अपने घर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *