May 18, 2024

नगर निगम के मेयर का चुनाव पहली बार सीधे मतदाता करेंगे। चुनाव तैयारी में लगी भाजपा ने दावेदारों से आवेदन लेना आरंभ कर दिया है।

शुक्रवार को गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के प्रभारी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता के सामने आवेदनों की झड़ी लग गई। मेयर के टिकट के लिए 14 आवेदन तो पार्षद के लिए 170 कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन जमा किया।

भाजपा के गुरुकमल कार्यालय में आवेदन लिए गए। चुनाव कराने की घोषणा दस फरवरी के पहले की जा सकती है।

भाजपा गुरुग्राम और मानेसर दोनों नगर निगमों के चुनाव के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी वार्ड बंदी की प्रकिया पूरी नहीं हुई है।

मानेसर नगर निगम का पहली बार गठन किया गया है। अभी तक वहां चुनाव नहीं हुए हैं। मानेसर नगर निगम के लिए कभी भी चुनाव का बिगुल बज सकता है।

गुरुग्राम नगर निगम का कार्यकाल भी दो नवंबर को खत्म हो चुका है। भाजपा ने संगठन की दृष्टि से दोनों निगम चुनाव के लिए मानेसर के लिए पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और गुरुग्राम नगर निगम के लिए स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता को प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

चुनाव को लेकर भाजपा में गुरुकमल में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए कई दौर की बैठकें भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *