May 19, 2024

गणतंत्र दिवस इस बार हरियाणा के लिए बेहद खास रहा। लगातार दूसरी बार 26 जनवरी परेड में हरियाणा की झांकी कर्तव्य पथ पर शामिल हुई।

इस बार भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हरियाणा का गौरव दिखा। गीता महोत्सव थीम पर बनी झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने झांकी के जरिए गीता का शाश्वत संदेश दिया।

झांकी में श्री कृष्ण के विराट स्वरूप को कमल पर सवार दिखाया गया है। साथ ही शेषनाग अपने फन से भगवान श्रीकृष्ण को ढके हुए हैं।

झांकी में श्रीकृष्ण अपने विराट स्वरूप के साथ ही अर्जुन को गीता का ज्ञान भी दे रहे हैं। स्वरूप के पीछे अर्जुन का रथ है और अर्जुन बैठकर श्रीकृष्ण से गीता ज्ञान ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *