April 24, 2024

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम पैरोल पर बाहर आते ही सुर्खियां बटोरने लगा। राम रहीम ने सोमवार को तलवार से केक काटा।

मौका था डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन का। उसी को राम रहीम ने अपनी गद्दी सौंपी थी। केक काटने का वीडियो बागपत स्थित बरनावा डेरे का है। यह वीडियो वायरल हो गया है।

रेप और हत्या का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनरिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। वह पिछले 14 महीने में चौथी बार पैरोल पर बाहर आया है। 21 जनवरी को उसे 40 दिन की पैरोल मिली है।

बाहर आने के बाद राम रहीम ने 5 घंटे तक ऑनलाइन सत्संग किया। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के OSD, भाजपा के सासंद-विधायक भी जुड़े।

जो वीडियो सामने आया है। उसमें राम रहीम कह रहा है कि इस तरह से जश्न मनाने का मौका 5 साल बाद मिला है। मुझे कम से कम 5 केक काटने चाहिए। यह पहला केक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *