May 17, 2024

जाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

इस खबर के बाद राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। संतोष का कल सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि सुबह चौधरी संतोख सिंह पूरी तरह से ठीकठाक थे। खुद वह स्टेज पर नारे लगा रहे थे। मैं हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज से नीचे लाया। वह राहुल जी के साथ चले। तमिलनाडु से सांसद ज्योति यहां आई थीं।

उनसे बात कर रहे थे। चौधरी संतोख सिंह ने कहा … ज्योति हाऊ आर यू… और ऐसा कहते-कहते वह गिर गए। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें सडन हार्ट फेलियर हुआ है।

राहुल गांधी फिल्लौर के भटि्टयां तक यात्रा को ले गए। इसके बाद जैसे ही खबर मिली, यात्रा को रोक दिया गया। राहुल गांधी कुछ देर बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ अस्पताल के लिए रवाना हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *