May 17, 2024

कई दिन के बाद निकली धूप से राहत मिली है। देर रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसके चलते सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा दिखाई दिया, लेकिन करीब नौ बजे मौसम साफ हो गया। धूप के निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

क्योंकि बीते कई दिन से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। उधर, विशेषज्ञ शुक्रवार को मौसम में बदलाव की संभावना जता रहे हैं। बूंदाबांदी के आसार हैं। वीरवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को मौसम में बदलाव संभावित है। अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बूंदाबांदी भी हो सकती है।

उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को अधिकतम 16 व न्यूनतम छह, रविवार को अधिकतम 16 व न्यूनतम चार, सोमवार को अधिकतम 15 व न्यनूतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पार्कों में रही रौनक : वीरवार को धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। छतों पर कपड़े सूखते हुए दिखाई दिए। शहर के पार्कों में भी रौनक देखी गई। बच्चों व बुजुर्गों ने धूप का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *