April 25, 2024

हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के गांव मांडी में एक बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता ने सुसाइड कर लिया। वन विभाग के दरोगा ने बुजुर्ग पर सफेदे के पेड़ काट कर अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाया था। 3 साल से चल रहे विवाद में वृद्ध परेशान था। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर वन विभाग के दरोगा समेत 3 व्यक्तियों पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि वह गांव मांडी का रहने वाला है। वह सोनीपत में स्टील का काम करता है। करीब 3 साल पहले PWD विभाग द्वारा उनके गांव में सड़क निकाली गई थी। इस दौरान उसके पिता सूबे सिंह (67) पर सफेदे के पेड़ काट कर बेचने का आरोप लगा था। गांव के ही रामपाल ने वन विभाग के दरोगा निवासी गांव कांध, गार्ड व रेंज अधिकारी वीरेंद्र के साथ मिलकर पिता को फंसाने की साजिश रची थी।

वन विभाग के कर्मचारी के साथ मिलकर उसके पिता सूबे सिंह को चोरी का आरोपी बनाकर विभाग की तरफ से जुर्माने का नोटिस भी दिया। नोटिस आने के बाद रामपाल बार-बार धमकी देता रहा कि वन विभाग अधिकारी उसके घर के हैं, पहले तो तुम जुर्माना भरो, बाद में तुझे जेल भिजवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *