April 26, 2024
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला यमुनानगर की टीम ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनीत बिंदल  के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद  की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए रन फॉर यूथ मैराथन दौड़ का आयोजन यमुनानगर में किया।इस मैराथन दौड़ को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा,भाजपा जिला यमुनानगर के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष पुनित बिंदल,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी,के साथ झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर यमुनानगर के सैकड़ों युवकों के साथ इस मैराथन दौड़ में भाग लिया ,भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने युवाओं को संदेश दिया कि दौड़ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हैं। जो तुम सोचते हो, वो बन जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे। अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनित बिंदल व उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने कहा कि ‘ साथियों, आज युवा दिवस के मौके पर हम सभी न सिर्फ उन्हें याद कर श्रद्धांजिल दें, बल्कि हम उनके दिए ज्ञान, बातों, सीखों व चरित्र के एक छोटे से हिस्से को अपने जीवन में भी उतारें यही हम सभी की उन को सच्ची श्रद्धांजलि है।
मैराथन दौड़ के विजेताओं को यमुनानगर नगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,  मेयर मदन चौहान, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन  राम निवास, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन रोज़ी मलिक, जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर, व युवा मोर्चा प्रभारी मोहित गेरा जी ने मेडल एवं ट्राफ़ी  प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
युवा मोर्चा यमुनानगर से जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी , विक्रम राणा , जिला परिषद सदस्य सर्वजीत रघुवंशी, जिला महामंत्री अमित चौहान ,अभिषेक अरोड़ा, सचिव राहुल राणा , जिला आई० टी० एवं सोशल मीडिया प्रमुख ऐडवोकेट दीपक पंडित , प्रतापनगर मंडल अध्यक्ष पंकज बेगमपुर , ऊँचा चाँदना चितरंजन राणा , जगाधरी मंडल अध्यक्ष  राहुल गढ़ी, यमुनानगर मंडल अध्यक्ष सिद्क कुमार , बुढ़िया मंडल अध्यक्ष साहिल गर्ग ,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *