May 19, 2024

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। यह घटना CCTV में कैद हो गई है। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

आरोपी का नाम सुखविंदर है और उसे हरियाणा के अंबाला से अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA की पढ़ाई कर रही है। उसकी 5 साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई।

उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए बुलाया। वह जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *