May 19, 2024

हिसार में दर्दनाक हादसा हुआ है। हिसार से अग्रोहा के बीच दुर्जनपुर फ्लाईओवर पर ट्रांसपोर्टर अशोक विहार आजाद नगर निवासी सतीश सिंधु की मौत हो गई।

सोमवार रात को 45 वर्षीय सतीश सिंधु स्कूटी पर सवार होकर गांव चिकनवास से आजाद नगर की ओर जा रहे थे। दुर्जनपुर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए।

सोमवार रात को घना कोहरा होने के कारण ट्रांसपोर्टर सतीश सिंधु के शव से कई वाहन गुजरते रहे। ढाई घंटे तक गाड़ियां शव के ऊपर से निकलते रहीं। पुल पर ही स्कूटी गिरी पड़ी थी। ढाई घंटे बाद पुलिस गश्त करती हुई पहुंची तो पता चला कि किसी व्यक्ति का शव पड़ा है।

पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और स्कूटी के नंबर से मृतक की पहचान करने की कोशिश की। रात करीब साढ़े 12 बजे तक पुलिस को मृतक के स्वजनों के बारे में जानकारी मिली और उन्हें घटना की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *