May 8, 2024

हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व ओलंपियन संदीप सिंह विवादों में घिर गए हैं। हरियाणा में खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि खेल मंत्री ने अपने सरकारी आवास में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की।

महिला कोच ने यह भी कहा कि इससे पहले और भी महिला खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री गलत काम कर चुके हैं। विवाद उठने के बाद खेल मंत्री ने दावा किया कि उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है।

महिला कोच ने बताया कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने उसे इंस्टाग्राम के जरिए कॉन्टेक्ट किया। वेनिश मोड पर बात की, जिससे 24 घंटे बाद मैसेज डिलीट हो गया। उसने बताया कि खेल मंत्री ने उसके साथ स्नेपचैट पर बात करने को कहा।

फिर मुझे चंडीगढ सेक्टर 7 लेक साइड मिलने के लिए बुलाया। मैं नहीं गई तो वे उसे इंस्टा पर ब्लॉक और अन ब्लॉक करते रहे। फिर उसे एक डॉक्यूमेंट के बहाने घर बुलाया, जहां मंत्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

अभय चौटाला ने कहा कि नेशनल खिलाड़ी ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाए हैं। अभय ने कहा इस मामले का CM को तुरंत संज्ञान लेना चहिए और मंत्री को बर्खास्त करना चहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बात की गई है।

इस पूरे मामले में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि मेरे खिलाफ यह षडयंत्र किया जा रहा है। जो भी आरोप महिला कोच के द्वारा लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से मिथ्या हैं। मैं इस महिला कोच से कभी नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *