May 19, 2024

मंगलवार शाम से लापता समाजसेवी नवीन जयहिंद बुधवार सुबह अचानक से विधानसभा के नजदीक जा धमके।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य विधायकों को बेरोजगारों की बरात का न्योता देने जा रहे जयहिंद को पुलिस ने उनके छह अन्य साथियों के साथ हिरासत में ले लिया। जयहिंद के हाथ में पकड़ा हुआ निमंत्रण पत्र चर्चाओं का केंद्र बना रहा।

नवीन जयहिंद ने एलान किया था कि वह 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन दोपहर 12 बजे रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बेरोजगारों की बरात लेकर जाएंगे।

माननीयों को इसी का निमंत्रण पत्र देने वह हरियाणा विधानसभा के लिए निकले थे। चंडीगढ़ पुलिस ने विधानसभा से करीब 500 मीटर पहले ही नवीन जयहिंद के साथ ही सुमन सांगवान, सतीश राणा, परमवीर डगर, बिजेंद्र अत्री, पवन दांगी, राजीव सरदाना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *