May 2, 2024

न्यायिक प्रक्रिया का समाज में अहम रोल है। न्यायिक प्रणाली ने कई बाद देश को बचाया है। देश के आम लोगों कों इंसाफ दिया है। मेरे पिता श्री विनोद शर्मा ने हमेशा लोगों की सेवा को सर्वोपरि माना है। मै उनका ही अनुशरण करता हंू। मै भी  उनकी तरह सकारात्मक सोच के संग के राजनीति में आया हूं। मेरा मकसद है लोगों की सेवा करना। यह बातें सोमवार को राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जिला बॉर एसोएिशसन अंबाला के कार्यक्रम में कही। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर शक्तिरानी शर्मा भी उपस्थित रही।

युवा ही भारत को दुनिया में विश्व गुरु बनाएंगे
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागों में भारत की बात को दुनिया के समक्ष पूरी मजबूती के संग रखा था। आज हम सभी उन्ही के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। हम दुनिया के उन देशों में शामिल हैं जहां सबसे ज्यादा युवा हैं। हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष या इससे कम लोगों की है। हमारे युवा ही देश की असली ताकत हैं। जो पटकथा हमारे युवा साथी लिखेंगे, देश उसी पर चल कर दुनिया में विश्वगुरू बनेगा। हम सब को मिल कर गुलामी की मानसिकता को खत्म करना है। सरदार पटेल ने 560 राजवाड़ों को खत्म कर उन्हें अखंड भारत में शामिल किया था। हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने धारा 370 को खत्म किया है।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 150 से ज्यादा सांसद न्यायिक पृष्ठिभूमि सें हैं। अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। मै युवा वकीलों की परेशानी को समझता हूं।

मांगों को सुना है, उसे पूरा किया जाएगा
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं की तरफ से जो भी मांगें उनके समक्ष आई हैं। उनको पूरा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। जो समस्याएं हैं वह चाहे नगर निगम की हो या प्रशासन की हो । उसे पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे।

बार एसोसिएशन प्रधान स्वागत किया और कुछ मांगें रखी
बार एसोसिएशन प्रधान दिलबाग सिंह दानी ने अपने साथियों समेत मुख्य अतिथि मेयर शक्तिरानी शर्मा और सांसद कार्तिकेय शर्मा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कुछ मांगों को रखा। जिसमें कुछ बॉर एसोसिएशन अंबाला की समस्याएं थी। उन्होंने प्रमुख तौर पर कहा कि बॉर के हॉल को मल्टीपल फ्लोर का किया जाएगा। अधिवक्ताओं को मकान मिल सके इसके लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। कोर्ट परिसर में महिला वकीलों के लिए केबिन समेत सफाई और कई अन्य समस्याएं रखी। जिस पर सांसद ने समाधान और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *