April 26, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान:-
17 सितम्बर 2022 को थाना बलदेव नगर में दर्ज मुकदमा नम्बर 438 दिनांक 24 अगस्त 2022 आई0पी0सी0 की धारा 379 के अन्र्तगत दर्ज चोरी के मामले में सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी गौत्तम पाल निवासी दुर्गानगर अम्बाला शहर  जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर 18 सितम्बर 2022 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया था।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि उसके साथ चोरी की वारदातों में दो अन्य आरोपी भी सलिंप्त हैं। आरोपी के कथनानुसार सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने 20 सितम्बर 2022 को आरोपी
2 बलकार सिहँ उर्फ गोलू निवासी नजदीक सतसंग भवन गेट नम्बर 4 जलबेड़ा रोड़ अम्बाला शहर।
3 हरप्रीत सिहँ उर्फ हैप्पी निवासी ईस्ट दुर्गा नगर अम्बाला शहर को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से 07 मोटरसाईकिल बरामद की गई हैं जो सभी मोटरसाईकिल आरोपियों ने अम्बाला से चुराई हैं। तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पंेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बरामदशुदा मोटरसाईकिल में सभी स्पलैण्डर मोटरसाईकिल हैं जिनमें 03 सिल्वर क्लर व 04 ब्लैक क्लर की हैं।
आरोपी गौत्तम पाल निवासी दुर्गानगर अम्बाला शहर  जिला अम्बाला के खिलाफ थाना अम्बाला शहर, बलदेव नगर, अम्बाला छावनी, अम्बाला सदर में 14 मामले चोरी, 01 मामला स्नैचिंग व 01 मामला एक्साईज एक्ट की धारा 68-1-14 के अन्तर्गत दर्ज है। आरोपी बलकार सिहँ के खिलाफ 07 मामले चोरी के थाना अम्बाला शहर व सदर में दर्ज होना पाया गया और आरोपियों के रिकार्ड से सम्बन्धित अनुसंधान जारी है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री सन्दीप शर्मा निवासी सरस्वती नगर सिघांवाला अम्बाला शहर ने 24 अगस्त 2022 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 18 अगस्त 2022 को मनाली हाऊस अम्बाला शहर से किसी अज्ञात आरोपी ने उसकी स्पलेण्डर मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने थाना बलदेव नगर में मुकदमा नम्बर 438 दिनांक 24 अगस्त 2022 आई0पी0सी0 की धारा 379 के अन्र्तगत मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल के सुपुर्द की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *