July 19, 2026
cm flying raid

जम्मू कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में रेवाड़ी में सीबीआई की रेड पड़ी है। सीए अजय कुमार के घर पर सीबीआई ने दबिश दी है। घर को अंदर से बंद कर जांच चल रही है। स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों की टीम सुबह सात बजे से जांच कर रही है।

किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस मामले में देश में एक साथ 33 स्थानों पर सीबीआई की रेड की सूचना है। हरियाणा में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के साथ एक अन्य जिले में भी रेड की प्राथमिक जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *