May 17, 2024

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार है जोकि केंद्र व प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रहा है। श्री विज ने कहा कि भाजपा संगठन की आत्मा त्रिदेव है जोकि सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही हैं।

गृह मंत्री अनिल विज गुरूवार देर शाम अम्बाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में भाजपा अम्बाला छावनी के त्रिदेव सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर एवं संगठन के बल पर चलती है और संगठन की जो आत्मा है वह त्रिदेव है। आज यहां पर सभी बूथ त्रिदेव सभी को यहां पर बुलाया गया है। पार्टी के जो कार्य जो विचाराधारा है उनको लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार की जो योजनाएं है उन्हें जरुरत मंद तक पहुंचाने के लिए त्रिदेव कार्य करते हैं। त्रिदेव पार्टी में महत्वपूर्ण है जोकि पार्टी के महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसलिए त्रिदेव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा अम्बाला छावनी देश में अव्वल संगठन बने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती एवं ताकत से कार्य करने की आवश्यकता है।

कश्मीर से 370, राम मंदिर निर्माण एवं अन्य ऐतिहासिक कार्य किए भाजपा ने : मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर पर बात की थी कि जो धारा 370 है उसे समाप्त किया जाएगा। इसी को लेकर पूर्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर यात्रा भी की थी और उन्होंने कहा था कि एक देश में दो विधान दो प्रधान नहीं रहेंगे। इसके बाद कई सरकारें आई मगर किसी ने कश्मीर से धारा 370 को खत्म नहीं किया और भाजपा सरकार बनते ही कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया गया। आज कश्मीर के लोगों को वह सभी अधिकार मिलते हैं जो देश के अन्य नागरिकों को मिल रहे हैं। इसी तरह राम मंदिर निर्माण हमारी सरकार ने किया और इसी तरह तीन तलाक को भी खत्म किया। ऐसे ही अनेकों कार्य है जोकि भाजपा द्वारा किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन के लिए बनाई कल्याणकारी योजनाएं : मंत्री विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज हमारी केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए जोर लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी के लिए योजनाएं बनाई और आज जितनी भी सरकार की योजनाए हैं उसका लाभ खातों में सीधे रूप से दिया जाता है। उन्होंने आम आदमी व गरीब लोगों के लिए योजनाएं बनाई और उन्होंने यह स्वयं पीड़ा को देखा होगा और उसी के हिसाब से जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई।

भाजपा से खौफजदा दूसरे संगठन : विज

गृह मंत्री विज ने कहा कि एक समय था जब हमारे केवल दो सांसद होते थे और हम सरकार बनाने की सोच भी नहीं सकते थे, मगर आज हमारे से टक्कर लेने की भी कोई सोच नहीं सकता। अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं और सभी दलों ने अपनी यात्राएं निकाली शुरू कर दी है। सभी पार्टियां आज हमारे से इतनी खौफजदा है कि आज सभी इकट्ठा होकर भाजपा के साथ मुकाबला करना चाहता है। मगर उनका मिलना तो दूर की बात वह हमारा मुकाबला नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *