May 14, 2024

हरियाणा में स‍ियासत अब गर्माने वाली है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा दौरे के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा में डेरा डालेंगे।

केजरीवाल हरियाणा में दो दिन के प्रवास पर रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद उन्हें टास्क देकर जाएंगे। उनकी निगाह हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर है, जहां आम आदमी पार्टी इस बार का उपचुनाव लड़ सकती है।

यह सीट कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो चुके हैं और उपचुनाव में अपने बेटे भव्य बिश्नोई को भाजपा जजपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। कांग्रेस भी आदमपुर उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर मैदान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *