April 19, 2024
haryana school reopen
महिला विकास निगम हरियाणा  द्वारा लड़कियों व महिलाओं को देश व विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इस ऋण ब्याज दर में 5 फीसदी अनुदान पर प्रदान किया जाता है।
यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को ओर गति प्रदान करने के उद्देश्य से लड़कियों व महिलाओं को देश व विदेश में तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातकोर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम की ओर से बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि मंहगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे ।
उन्होंने बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं हैं लेकिन लडक़ी व महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए। यह योजना महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए  हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *