April 26, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अम्बाला पहले साइंस और मिक्सी उद्योग से जाना जाता था, मगर बीते सालों में जिस प्रकार से अम्बाला में शहीदी स्मारक, खेलों एवं अन्य परियोजनाओं पर काम किया गया है उससे अम्बाला को अंतरराष्ट्रीय पटल पर नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में गृह मंत्री अनिल विज एवं सांसद रतन लाल कटारिया की उपस्थिति में 38.69 करोड़ रुपए की लागत से ऑल वैदर स्वीमिंग पुल, 12.96 करोड़ रुपए की लागत से एससी ब्वॉयज स्पोर्टस होस्टल और 41.52 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी उपमंडल परिसर का उद्घाटन के दौरान आपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी का हरियाणा को अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा पंचकूला के अलावा अम्बाला छावनी, शाहबाद, चंडीगढ़ व दिल्ली में खेल मुकाबले होंगे।

अम्बाला छावनी में उत्तर भारत के बेहतरीन किस्म का स्वीमिंग पुल का निर्माण किया गया है जिससे युवाओं को स्वीमिंग के क्षेत्र में आगे बढऩे का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला में स्वीमिंग की अकादमी बनाई जाएगी जिसमें सालभर तैराकी प्रतियोगिताएं होंगी और देश दूनिया के तैराक आऐंगे जिससे स्थानीय लोग भी यहां तैराकी सीख पाएंगे। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ-साथ युवा हुनरमंद भी बनें इसके लिए एक यूनिवर्सिटी भी हरियाणा में स्थापित की गई है जिसमें हुनर से संबंधित 800 कलाएं सुचिबद्ध की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत राई में स्थित स्पोर्टस स्कूल को खेल यूनिवर्सिटी बनाया जायेगा जिससे कि हरियाणा खेलों का हब बनेगा, वहां पर खेलों से सम्बन्धित रिसर्च होंगी और खेलों को बढावा देने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय पहलवान को प्रतीक रूप में जोड़ते हुए यह नारा लगाया और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला को उद्योग का केन्द्र बनाना चाहते हैं जिस प्रकार से दक्षिण में गुरूग्राम है उसी प्रकार उत्तर में अम्बाला उद्योग विकसित हों तथा इनवेस्टर यहां पर आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला छावनी में 1857 की क्रांति से सम्बन्धित शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है जिस पर 300 करोड रूपये की खर्च होगी और यह देश-दूनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *