April 26, 2024

गुजरात के साबरमती से 6 अप्रैल को रवाना हुई कांग्रेस सेवा दल की “आजादी गौरव यात्रा” ने आज प्रदेश के रेवाड़ी जिले में प्रवेश किया। आजादी गौरव यात्रा का कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजस्थान सीमा पर जयसिंहपुर खेड़ा पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा: यह यात्रा दिलाएगी आजादी की याद। आखिर अनेकों कुर्बानियों के बाद मिली थी आजादी। यह यात्रा आने वाली पीढ़ी के लिए होगी प्रेरणा। देश में ऐसी ताकते मौजूद जो चाहती है आपस में लड़ाना। जाति व धर्म के नाम पर लड़ाना चाहती है कुछ ताकतें। आपस में लड़कर आजादी पड़ जाएगी खतरे में।

 

चुनाव के वक्त कॉन्ग्रेस महंगाई व बेरोजगारी  जैसे मुद्दों को उठाएगी जोर शोर से। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने कहा:-मंदिर मस्जिद के नाम पर इस देश को किया जा रहा है कमजोर। इतिहास से लिए जाते हैं सबक, इतिहास को संशोधन करने का प्रयास नहीं किया जाता। भाजपा इतिहास बदलने का कर रही है प्रयास।पाठ्यक्रम में बदलाव करना दुर्भाग्यपूर्ण। पंजाब में आप पार्टी द्वारा मंत्री के इस्तीफे लेने के सवाल पर कहा:- कोंग्रेस ने नैतिकता के आधार पर कई बार लिए है इस्तीफे। केंद्र सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट, नैतिकता को रखा ताक पर। इंद्रप्रस्थ को गुजरात से आए लोगों से कराया जाएगा मुक्त। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा:-भारत की आजादी में आरएस एस का नहीं है कोई योगदान।

कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किया देश का विकास। भाजपा ने सिर्फ खड़ी की हिंदू मुस्लिम की दीवार। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा:- कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद सोच में आया परिवर्तन। अगर मिलकर नहीं चले तो हो जाएंगे सत्ता से दूर। कांग्रेस का एक ही मंत्र, सब मिलकर चलें। सीबीआई की छापेमारी राजनीति से प्रेरित। संवैधानिक संस्थाओं को किया जा रहा है नष्ट। भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा। भाजपा का एकमात्र मकसद सत्ता हथियाना।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी, जितेंद्र भारद्वाज, रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव, महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, राष्ट्रीय सचिव वह यूथ कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी मंजू भारत तोगड़, पूर्व विधायक तिगांव ललित नागर, कांग्रेस नेता आरपी सिंह,पूर्ण सिंह हरचंदपुर, लवली यादव,  एडवोकेट विष्णु शर्मा, सहित अनेक गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *