April 20, 2024
दहेज के दानव ने बहादुरगढ़ में दो विवाहिताओं की जान ले ली है। सिलिगुड़ी की रहने वाली सरिता की शादी हिमांशु के साथ हुई थी। साल भर पहले शादी हुई। शादी के बाद दोनों बहादुरगढ़ की ईमली वाली गली में किराए पर रह रहे थे। हिमांशु को जुए और शराब की लत थी जिसके चलते वो सरिता को पैसों के लिए परेशान करता था। सरिता पांच माह की गर्भवति भी बताई जा रही थी। दहेज प्रताडऩा के चलते ही सरिता ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं दूसरे मामले में देवी कॉलोनी में पति के साथ रह रही रूबी ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। रूबी का पति भी उसे दहेज के लिए मारपीट करता था और पैसे लाने का दबाव डालता था। और इसी वजह से परेशान होकर रूबी ने फंदा लगाकर
जान दे दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रूबी के पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *