October 28, 2026
28 oct 1
  •  गुरुग्राम सबसे ठंडा, फरीदाबाद में पारा 32.7°C

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : मौसम विभाग (IMD) और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के अनुसार हरियाणा में ठंड की दस्तक के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

राज्य में 28 अक्टूबर के लिए दक्षिण हरियाणा के चार प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आंशिक पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने तथा बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

29 अक्टूबर की रात से 31 अक्टूबर के बीच राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम बारिश और मध्यम से तेज गति की हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

 

जानिए अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

1. 29 अक्टूबर : राज्य के मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और छिटपुट बूंदाबांदी/हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में अलर्ट रहेगा।

2. 30 अक्टूबर : पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बेल्ट के 11 जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और येलो अलर्ट लागू रहेगा। इसमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

 

गुरुग्राम सबसे ठंडा, 18 स्टेशनों पर पारा 15°C से नीचे

27 अक्टूबर को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में राज्य का सबसे कम 12.0°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे पहुंच चुका है।

गुरुग्राम (12.0°C), सोनीपत (12.8°C), रेवाड़ी (13.5°C), महेंद्रगढ़ व हिसार (13.7°C), पंचकूला (13.8°C), करनाल व यमुनानगर (13.9°C), झज्जर (14.0°C), फतेहाबाद (14.3°C), कैथल (14.4°C), अंबाला (14.6°C), जींद (14.9°C), सिरसा और कुरुक्षेत्र में तापमान 15.0°C दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 32.7°C दर्ज किया गया।