- सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया गहरा शोक
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का शनिवार को निधन हो गया। संगठन में अपनी कार्यकुशलता और सादगी के लिए पहचाने जाने वाले बाबरिया के देहांत की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर हरियाणा और मध्य प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने उनके अचानक चले जाने पर दुख व्यक्त किया है।
खराब स्वास्थ्य के चलते दिया था पद से इस्तीफा
दीपक बाबरिया लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए और सेहत का हवाला देकर प्रभारी पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। (deepak babariya passes away) उस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा था कि उन्होंने आलाकमान से आग्रह किया है कि उनके स्थान पर किसी अन्य नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए, क्योंकि उनका स्वास्थ्य अब उन्हें पूरी तरह से काम करने की इजाजत नहीं दे रहा है।
सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा और कमलनाथ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दीपक बाबरिया के निधन पर पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। (deepak babariya demise news) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला (randeep surjewala tweet) ने एक्स पर लिखा, “श्री दीपक बाबरिया जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। दुख की इस घड़ी में हम सभी शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।”
वहीं रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (deepender hooda deepak babariya) ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए लिखा कि वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया के आकस्मिक निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है। (haryana congress news) उनके हरियाणा प्रभारी रहने के दौरान उन्हें करीब से काम करने का अवसर मिला था। वे एक बेहद मेहनती और कुशल राजनेता थे। ईश्वर परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी रहे दीपक बाबरिया के निधन का समाचार दुखद है। कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।