September 26, 2026
26 sep 12
  • जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखे थे रुपए

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के फरीदाबाद में 5 हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और करीब एक करोड़ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों के फरार होने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और मामले की जांच की। परिवार ने बताया कि उन्होंने एक जमीन की डील की थी, जिसकी शनिवार को रजिस्ट्री होनी थी।

इसी रजिस्ट्री के लिए यह धनराशि घर में रखी थी। पुलिस मकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाली रही है।

जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में रखी थी रकम : फतेहपुर तगा निवासी अब्दुल करीम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता हैं। उसके भाई अरशद सरपंच रह चुके है। अब्दुल के मुताबिक, उन्हें शनिवार को जमीन की कुछ रजिस्ट्रियां करानी थीं। इसके लिए उन्होंने घर में बड़ी रकम रखी हुई थी। यह रकम उसे कुछ बेची गई जमीन से प्राप्त हुई थी। इसी नकदी को बदमाशों ने निशाना बनाया।

रात ढाई बजे दीवार तोड़कर घर में घुसे बदमाश : अब्दुल करीम के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार रात वह घर पर अकेला था, परिवार के लोग बाहर गए थे। करीब ढाई बजे पांच हथियारबंद बदमाश घर की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जिस वक्त बदमाश अंदर पहुंचे, वह गहरी नींद में था। बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया।

चारपाई पर रस्सियों से बांधा, कमरे खंगाले : इसके बाद बदमाशों ने उसे चारपाई पर ही रस्सियों से बांध दिया। एक बदमाश उस पर बंदूक तानकर वहीं खड़ा हो गया, जबकि चार अंदर कमरों में घुस गए। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी के दरवाजे तोड़ दिए। बेड भी खंगाला।