September 24, 2026
24 sep 3
  • सिरसा में भीषण हादसा, टक्कर के बाद दोनों वाहन पलटे, रोड पर लगा लंबा जाम

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के सिरसा जिले में 20 से 25 महिलाओं-पुरुषों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। हादसे में ट्राली में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। बाइक सवार तीन युवक भी इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई। राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। तुरंत ही कुछ वाहनों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

उधर, हादसे के चलते रोड पर जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी हुई है। मृतकों और घायलों की पहचान भी की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार ट्रक के अचानक कट मारने से हादसा होने की बात सामने आई है।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा…

गांव ओटी से चली थी ट्रैक्टर-ट्राली, मुल्लेका में हुई टक्कर : शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली मालिक सुरेंद्र गुरुवार की सुबह छह बजे अपने गांव से 20 से 25 महिलाओं-पुरुषों को लेकर गांव गुड़िया खेड़ा रहा था। ये लोग नरमा चुगाई के लिए जा रहे थे। रास्ते में मुल्लेका गांव के पास सरपंच के पेट्रोल पंप के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्राली सिरसा की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

ट्रक ने अचानक मारा कट, बाइक सवार भी चपेट में आया: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार तेज थी। उसमें बॉक्स में सामान भरा था। ट्रक ने पेड़ के टहनी बचाने के चक्कर में सीधा आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली रोड के दूसरी तरफ पलट गई। इसके बाद ट्रक भी पलट गया, जिसके नीचे एक बाइक सवार दब गया।