September 23, 2026
23 sep 4
  • त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,सैंपल रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  रेवाड़ी में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार की अगुवाई में विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक डेयरी से 393 किलो और कटला बाजार में एक व्यापारी के ठिकाने से 44 किलो संदिग्ध घी सीज किया गया। दोनों जगहों से घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार डेयरी संचालक ने घी को क्रीम से तैयार करने की बात कही है। टीम ने मौके पर घी को सीज कर दिया और रिपोर्ट आने तक इसे बेचने पर रोक लगा दी है। जांच रिपोर्ट में घी सबस्टैंडर्ड या अनसेफ पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट मानकों के अनुरूप आने पर ही आगे बिक्री की अनुमति दी जाएगी।

ज्योत के नाम पर घी बेचने पर भी चेतावनी

अधिकारी ने बताया कि बाजार में कई जगह ज्योत घी या पूजा घी के नाम से उत्पाद बेचे जाने की बात सामने आती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नाम से बेचे जाने वाले घी में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। अमानक या मिलावटी घी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

13 सैंपल लिए, 400 किलो पनीर कराया नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले एक सप्ताह के दौरान भी लगातार कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 13 सैंपल लिए गए और लगभग 400 किलो संदिग्ध पनीर मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध घी भी सीज किया गया।

टीम पहुंचने पर दुकानदारों ने गिराए शटर

छापेमारी के दौरान कुछ दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। टीम के बाजार में पहुंचते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि ईमानदारी से कारोबार करने वाले दुकानदारों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दुकानदारों से जांच के दौरान सहयोग करने की अपील की।