September 18, 2026
18 sep 8
  • कई गाने हो चुके सुपरहिट

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  भिवानी के गांव खरक में गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गोली दिलेर खरकिया की गाड़ी में लगी है। गायक दिलेर खरकिया के कई गाने सुपरहिट हो चुके हैं। गोलीबारी के जिम्मेदारी लेने का वॉयस मैसेज वायरल हुआ है, जो एक गैंग का बताया जा रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार गोली दिलेर खरकिया के घर की बाहर खड़ी गाड़ी में लगी है। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर एक ही फायर किया गया

पुलिस के अनुसार दिलेर खरकिया की गाड़ी पर एक ही फायर किया गया है, जो उसकी गाड़ी में लगा। हालांकि उस समय दिलेर खरकिया गाड़ी में नहीं थे, इसलिए वे सुरक्षित है। गाड़ी दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी हुई थी। रात को गाड़ी पर फायर किया गया है।

भिवानी एसपी बोले- जांच कर रही पुलिस टीमें

उधर, इस मामले में भिवानी पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे की घटना है। रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक आया और उसने दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलती ही स्थानीय पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।