- बीच सड़क रोककर मारी गोली, मची अफरा-तफरी, दूसरा बेटा हत्या के केस में जेल में बंद
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : गुरुग्राम में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाप-बेटे को घेर लिया। बदमाश बेटे को मारने आए थे, लेकिन उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई, जब दोनों बाप-बेटे बाइक से किसी काम से जा रहे थे।
रास्ते में पीछा करते हुए तीनों बदमाशों ने उन्हें रुकवा लिया और पिता के पेट से सटाकर गोली मार दीं। इससे पिता घायल होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से बाजार में दहशत मच गई। रोड पर जाम लग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ पिता को उठाकर सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महेंद्र निवासी गांव बसई के रूप में हुई है।
परिवार ने इसे पुरानी रंजिश में की गई वारदात बताया है। यह भी बताया कि मृतक का दूसरा हत्या के केस में जेल में बंद है। फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…
पीछे से बाइक पर आए तीनों बदमाश: महेंद्र के बेटे साहिल ने बताया कि वह और उसका पिता महेंद्र अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से प्लसर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे रूकवा लिया और पिस्तोल निकालकर पिता को गोली मार दी। इससे पिता खून से लथपथ होकर वहीं नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी भाग गए।
राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी: वारदात के बाद राहगीरों और दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल महेंद्र को सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि पेट में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई है।
वारदात के बाद मची अफरा-तफरी, जाम लगा : उधर, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अफरा-तफरी मच गई। व्यस्तम रोड होने की वजह से जाम लग गया। पुलिस ने वारदात स्थल को सील कर किसी तरह जाम खुलवाया। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य भी कलेक्ट कराए गए।
नौ माह पहले झगड़ा होने की बात सामने आई
महेंद्र के बेटे साहिल ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:20 बजे की है, जब वे काम पर जा रहे थे। मोटरसाइकिल पर पीछे से आते समय देव, बंटी और एक अन्य युवक ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। एक हमलावर ने चेहरा ढका हुआ था। उसने बताया कि हमलावर असल में मुझे मारने आए थे, क्योंकि उनके बीच जनवरी 2025 से पुरानी रंजिश चल रही है।
हमलावर उसी का बदला लेने की नीयत से आए थे। इससे पहले भी आरोपी उनके साथियों के साथ मारपीट और हाथ-पैर तोड़ने जैसी वारदातें कर चुके हैं।
डीसीपी बोले-आरोपियों की पहचान हुई, दबिश जारी
डीसीपी वेस्ट YVR शशि शेखर ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सेक्टर 9 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली जा रही है। कई आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है, जल्द ही नहीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परिवार से बातचीत में मामला पुरानी रंजिश का है। मृतक महेंद्र का एक बेटा प्रियांशु हत्या के मामले में जेल में बंद है। यह पूरा मामला क्या है, पुलिस इसकी भी जानकारी जुटा रही है।