- महिला समेत दो पर केस
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : कैथल शहर में स्पा सेंटर की आड़ में बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दोनों उत्तर प्रदेश, जालंधर, अमृतसर और नोएडा ये युवतियों को बुलाते थे और अनैतिक कार्य करवा रहे थे। आरोपियों में महिला रिंकी और कैथल के राजकुमार शामिल है।
सिविल लाइन थाना की हेड कांस्टेबल सुदेश देवी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत अनुसार आरोपी रिंकी और राजकुमार ने कैथल में ढांड रोड पर अपना स्पा सेंटर बना रखा था और वहां युवतियों से कमीशन पर अनैतिक कार्य करवा रहे थे। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने रेड कर 6 युवतियों को पकड़ा
बता दें कि पुलिस ने बुधवार को ढांड रोड पर स्पा सेंटर पर रेड कर छह युवतियों को पकड़ा था। यह स्पा सेंटर ढांड रोड बनी एक बिल्डिंग में थर्ड फ्लोर पर चल रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सेंटर में अफरा तफरी मच गई। पता चला कि यह स्पा सेंटर अवैध रूप से चल रहा था, जिसका कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। सेंटर को भी यूपी की रहने वाली युवती ही चला रही थी।
डस्टबिन में यूज्ड कंडोम भी मिले
टीम को मौके से डस्टबिन में यूज्ड कंडोम भी मिले। इसके अलावा कुछ बैग मिले, जिनमें युवतियों के कपड़े भी थे। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर सभी युवतियों को थाने भेज दिया, जहां उसने पूछताछ की गई। जब यह रेड पड़ी, तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस रेड का वीडियो भी बना लिया।
सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।