September 8, 2026
8 sep 12
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में प्रदर्शन

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा युवा कांग्रेस ने मंगलवार को चंडीगढ़ में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और दिग्गज नेता हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकल रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्की नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन बुलाया गया है।

प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब कर रहे हैं। आंदोलन को समर्थन देने और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी सेक्टर-9 कार्यालय पहुंच चुके हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए

कांग्रेस के घेराव कार्यक्रम को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। सीएम आवास जाने वाले मुख्य रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सेक्टर-9 कार्यालय के आसपास वाटर कैनन और बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और बिना अनुमति सीएम आवास की तरफ बढ़ने से रोका जाएगा।