- 2 अग्रिम वेतन वृद्धि और 1 लाख का नकद इनाम मिलेगा, पिछले साल 40 को मिला था
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए स्टेट टीचर्स अवार्ड की सूची जारी कर दी है। इस बार (वर्ष 2025) प्रदेशभर के 38 शिक्षकों को स्टेट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विजय सिंह दहिया (IAS) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों को यह सम्मान दिया जा रहा है।
अवार्ड के लिए चयनित सभी शिक्षकों को ₹1,00,000 का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक, प्रशस्ति पत्र और एक शॉल दिया जाएगा। इतना ही नहीं पूरी सेवा के दौरान महंगाई भत्ते के साथ 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।