August 26, 2026
26 aug 12
  • पेंशन विभाग का ग्रुप-डी कर्मचारी भी गिरफ्तार

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा पुलिस की राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने नूंह जिले में बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने बिजली विभाग के फोरमैन को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नगीना सब-डिवीजन में फोरमैन के पद पर कार्यरत है। वहीं, चरखी दादरी विजिलेंस टीम ने ग्रुप डी कर्मचारी को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है।

SV & ACB को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसका ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसे बदलकर नया 25 एचपी ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए फोरमैन शौकत 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की प्रारंभिक जांच में तथ्य सही पाए गए, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाने की योजना बनाई गई।

गुरुग्राम में दर्ज किया गया केस

इंस्पेक्टर संतराम, SVACB यूनिट गुरुग्राम के नेतृत्व में ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता को आरोपी शौकत के पास भेजा गया। जैसे ही फोरमैन शौकत ने शिकायतकर्ता से 14 हजार रुपए की रिश्वत ली, सतर्कता टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली गई।